छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी में भर्ती, 21 अक्टूबर तक मंगाए गए दावा-आपत्ति आवेदन

Nil dhankar
9 Oct 2024 8:54 AM IST
आंगनबाड़ी में भर्ती, 21 अक्टूबर तक मंगाए गए दावा-आपत्ति आवेदन
x
छग

रायगढ़ raigarh news। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र कोसाबाड़ी लाखा, तारापुर, औंराभांठा, बरझरिया ग्रा.पं.बंगुरसिया में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद के लिए छ.ग. शासन के भर्ती नियम निर्देश के तहत आवेदन पत्र मंगाए गए थे।

chhattisgarh news मूल्यांकन समिति की बैठक में प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर प्राविधिक/ अनंतिम मूल्यांकन पत्रक परिशिष्ठ-4 में प्रकाशित कर परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

आवेदिकाओं से प्राप्त आवेदन पत्र के मूल्यांकन के संबंध में कार्यालयीन स्तर से किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि हुई है तो अपना दावा आपत्ति परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के कार्यालय में 21 अक्टूबर 2024 सायं 5.30 बजे तक लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त आपत्ति दावा मान्य नहीं किया जाएगा।

Next Story