छत्तीसगढ़

अतिथि शिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, 8 अक्टूबर तक करें आवेदन

Nil dhankar
1 Oct 2021 11:19 AM IST
अतिथि शिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, 8 अक्टूबर तक करें आवेदन
x

DEMO PIC 

CG NEWS

रायगढ़। जिले में संचालित बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बायसी धरमजयगढ़ एवं कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर घरघोड़ा में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए मानदेय पर अतिथि शिक्षक पीजीटी/टीजीटी पदों पर भर्ती हेतु 8 अक्टूबर 2021 सायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया में पीजीटी-भौतिक एवं टीजीटी-अंग्रेजी एक-एक पद रिक्त है। इसी तरह संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बायसी धरमजयगढ़ में टीजीटी-गणित, टीजीटी-अंग्रेजी एवं टीजीजी-विज्ञान एक-एक पद तथा कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर घरघोड़ा में टीजीटी-गणित, टीजीटी-अंग्रेजी, टीजीटी-विज्ञान एवं टीजीटी-हिन्दी में एक-एक पद रिक्त है। पीजीटी के लिए 250 रुपये एवं टीजीटी के लिए 200 रुपये मानदेय निर्धारित है। आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।


Next Story