छत्तीसगढ़
डिलिवरी ब्वाय के कई पदों पर निकली भर्ती, प्लेसमेंट कैम्प 27 सितंबर को
Nil dhankar
24 Sept 2021 5:07 PM IST

x
demo pic
छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के उप संचालक ने बताया है कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर में 27 सितंबर 2021 को प्लेसमेंट कैम्प आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में डिलिवरी ब्वाय इन कोरियर के 20 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ मोटरसाइकिल एवं एन्ड्रोइड मोबाईल होना आवश्यक है। जिले के इच्छुक आवेदक अपने बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साईज की 2 फोटो के साथ प्लेसमेंट कैम्प में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपस्थित होना होगा। प्लेसमेंट कैम्प में निजी नियोजक पीयूष शुक्ला उपस्थित रहेंगे।
Next Story





