छत्तीसगढ़

500 पदों पर निकली भर्ती, केवल पुरुष कर सकेंगे अप्लाई

Nilmani Pal
30 May 2025 9:27 AM IST
500 पदों पर निकली भर्ती, केवल पुरुष कर सकेंगे अप्लाई
x
छग

दंतेवाड़ा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से प्राप्त जानकारी अनुसार सिक्यूरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों पर कौशल प्रशिक्षण उपरांत नियोजन किये जाने के संबंध में कैपस्टोन फैसिलिटी मैनेजमेंट लिमिटेड एनएसडीसी हैदराबाद के द्वारा प्राप्त रिक्तियों ( रिक्त 500 पद केवल पुरुष) के अनुसार जनपद पंचायत गीदम में 4 जून को, कटेकल्याण में 6 जून को, कुआकोंडा में 9 जून को, तथा दंतेवाड़ा में 12 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 03 बजे तक किया जा रहा है।

इस संबंध में इच्छुक आवेदक निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, एक-सेट छायाप्रति, आधार कार्ड. दो पासपोर्ट साईज फोटो सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना : श्वेता भगत विकासखण्ड समन्वयक बनीं

जिला पंचायत धमतरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकासखण्ड समन्वयक के रिक्त संविदा पद पर भर्ती के लिए कोरबा के जमनीपाली निवासी श्वेता भगत का चयन मेरिट क्रम के आधार पर किया गया है। सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि संविदा नियुक्ति अधिकतम 3 साल के लिए होगी। नियुक्ति के दौरान एकमुश्त वेतन 39 हजार 875 रूपये दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति छ.ग.शासन के निर्देशानुसार छ.ग. सिविल सेवा, संविदा नियुक्ति के नियम के अधीन होगी। सीईओ ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को 15 दिनों के भीतर जिला पंचायत में अपनी उपस्थिति देनी होगी। नियत तिथि के बाद उपस्थित होने पर संबंधित की नियुक्ति मान्य नहीं होगी और उनकी नियुक्ति खुद ब खुद निरस्त होगी।

Next Story
null