छत्तीसगढ़
वन व राजस्व भूमि का अभिलेखीकरण व अद्यतन करें रिकॉर्ड: कलेक्टर प्रजापति
Shantanu Roy
10 Oct 2025 12:24 AM IST

x
छग
Mohalla. मोहला। कलेक्टर प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में वन विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें वन विभाग में संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में एक पेड़ मां के नाम अभियान, पट्टा वितरण, नामांतरण के लंबित प्रकरण व पशुधन हानि पर आर्थिक सहायता जैसे विभिन्न विषयों पर समीक्षा की। बैठक में डीएफओ दिनेश पटेल, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर प्रजापति ने बैठक में वन विभाग को निर्देशित किया कि छुरिया देवी माता मंदिर परिसर मोहला में आकर्षक पुष्प पौधों का रोपण कर परिसर का सौंदर्यीकरण करें। इस दौरान उन्होंने लंबित नामांतरण प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर प्रजापति ने वन विभाग को राजस्व विभाग से समन्वय कर कार्य करने एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नामांतरण प्रक्रिया की समुचित ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नामांतरण संबंधी प्रक्रिया की सही जानकारी होना आवश्यक है, जिससे लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो सके। बैठक में जिले की वन भूमि एवं राजस्व भूमि के भौगोलिक क्षेत्रफल पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने भौगोलिक आंकड़ों के समुचित अभिलेखीकरण एवं रिकॉर्ड को अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर प्रजापति ने जिले के निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्वीकृत, निर्माणाधीन, प्रगतिरत, लंबित निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीजीएमएससी को जिला अस्पताल निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए सीएमएचओ कार्यालय के कार्य को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आरईएस के स्वीकृत कार्यों की जानकारी लेते हुए अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के नवीन स्वीकृत कार्यों एवं प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग को छात्रावासों के मरम्मत कार्यों के संबंध में विशेष निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





