छत्तीसगढ़

500 नग पॉलिथीन पाउच में थे कच्ची शराब, आबकारी विभाग ने किया जब्त

Nil dhankar
21 April 2022 3:58 PM IST
500 नग पॉलिथीन पाउच में थे कच्ची शराब, आबकारी विभाग ने किया जब्त
x

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है, जानकारी के मुताबिक टीम ने देवभोग के अंतर्गत ग्राम पानी गांव दबिश दी, और आरोपी मिलाप यादव को कच्ची शराब भरे 500 नग पॉलिथीन पाउच के साथ गिरफ्तार किया है. टीम ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)क,धारा34(2) ,59(क)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है.

और आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 मई 2022 तक जेल भेजा गया, यह कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक दरसराम सोनी के टीम मुख्य आरक्षक पुखराज शांडिल्य आरक्षक पितांबर चौधरी सैनिक पदमन साहू , महिला सैनिक रामेश्वरी साहू हेमबाई साहू एवं कामिनी सोनी वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा द्वारा किया गया।


Next Story