छत्तीसगढ़

रवि डॉन गिरफ्तार

Nilmani Pal
20 Sept 2022 12:45 PM IST
रवि डॉन गिरफ्तार
x

पुलिस की मेहनत रंग लाई

रवि डॉन के गुर्गो का कहना है कि रवि साहू ने बड़े नेता के कहने पर सरेंडर किया है.

रायपुर। रायपुर पुलिस ने रवि डॉन (रवि साहू) को ओड़िशा से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक रायपुर साइबर की टीम को आज सुबह सफलता मिली है. बता दें कि आदतन बदमाश रवि डॉन को लेकर जनता से रिश्ता लगातार खबर प्रकाशित करता रहा है. रवि डॉन को लेकर रायपुर पुलिस ओड़िशा से निकल गई है. यह जानकारी साइबर सेल प्रभारी गिरीश तिवारी ने दी है.

माना हत्या कांड में मुख्य आरोपी है रवि डॉन (रवि साहू)

कुछ दिन पहले माना में हत्या हुई थी. जिसमें रवि डॉन (रवि साहू) का नाम सामने आया था. वारदात के बाद आरोपी रवि डॉन (रवि साहू) फरार चल रहा था. जिस पर एसएसपी ने इनाम की घोषणा की थी. साथ ही स्पेशल टीम गठित किया था. माना के रहवासियों का कहना है कि रवि डॉन (रवि साहू) वहां एक होटल संचालित कर रहा है. जहां नशे का कारोबार कर रहा था साथ ही माना में अपना वर्चस्व (नशे के कारोबार का अड्डा) जमाना चाहता था. जिसका विरोध माना वासियों ने की थी. जिसके चलते विजेंद्र उर्फ लल्ला और रवि डॉन (रवि साहू) के बीच विवाद हुआ था. विवाद के बाद रवि डॉन (रवि साहू) ने गुर्गो के साथ मिलकर विजेंद्र उर्फ लल्ला की हत्या कर दी थी.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story