छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार में मुस्कान बेगम और हेमलता सिदार को दिया गया राशन कार्ड
Shantanu Roy
30 April 2025 7:19 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार 2025 आम जनमानस के लिए राहत और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। इस अभियान के अंतर्गत अब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से समाधान खुद चलकर दरवाजे पर पहुंच रहा है। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 13 मुस्कान बेगम एवं हेमलता सिदार वार्ड क्रमांक 11 कमला नगर द्वारा राशन कार्ड नहीं बना था, जिसे सुशासन तिहार में नया राशन कार्ड बनाने आवेदन दिया गया। नगरपालिका सारंगढ़ द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से मिले आवेदन त्वरित निराकरण करते हुए घर तक राशन कार्ड भेजा गया जिसमें दोनों हितग्राही पाकर गदगद हो गए और छत्तीसगढ़ सरकार के इस सुशासन तिहार का प्रशंसा करते हुए सरकार को धन्यवाद दी हैं।आवेदिका हेमलता सिदार एवं मुस्कान बेगम ने कहा कि यह अब महसूस हुआ कि सरकार की योजनाएं वास्तव में हमारे दरवाजे तक पहुंची है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





