छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में सड़क पर दिखा दुर्लभ सफेद भालू, अनोखा नजारा देख थम गए राहगीर, VIDEO वायरल
jantaserishta.com
29 Oct 2026 1:37 PM IST

x
देखें वीडियो.
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: पेण्ड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर पटियाला हाउस के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक दुर्लभ सफेद भालू जंगल से भटककर सीधे रिहायशी इलाके और मुख्य सड़क पर आ पहुंचा। मुख्य मार्ग पर भालू की चहलकदमी देख आवागमन कर रहे राहगीर थम गए। इस दौरान उन्होंने मोबाइल में भालू का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वन विशेषज्ञों के अनुसार, यह कोई अलग प्रजाति का भालू नहीं है, बल्कि भारतीय काले भालू (स्लॉथ बियर) का ही रूप है। अनुवांशिक विकार यानी ‘एल्बिनिज्म’ (रंग वर्ण दोष) के कारण इसका रंग काला न होकर पूरी तरह सफेद होता है। बता दें कि इससे पहले भी मरवाही वनमंडल के जंगलों में इस सफेद भालू की मौजूदगी देखी जा चुकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर भालू की निगरानी शुरू कर दी। किसी भी संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए विभाग भालू को सुरक्षित रूप से वापस घने जंगल की ओर मोड़ने के प्रयास में जुटा हुआ है। वन अधिकारियों ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे भालू के पास न जाएं, न ही उसे घेरने या उकसाने की कोशिश करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





