छत्तीसगढ़
Raipur: रैपिडो चालक की करतूत, महिला के 40 हजार के दो मोबाइल और बैग लेकर भागा
jantaserishta.com
17 Aug 2026 11:38 AM IST

x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
रायपुर: राजधानी रायपुर में रेपिडो चालक द्वारा महिला का बैग लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। बैग में दो मोबाइल फोन रखे हुए थे, जिनकी कुल कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात रेपिडो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का नाम सत्य सरोज बताया जा रहा है।
पुरानी बस्ती पुलिस के मुताबिक, भीमनगर स्थित श्रीजन विला में रहने वाली महिला ने बताया, कि वह रविवार शाम करीब 4:15 बजे सिंचाई कॉलोनी, सिविल लाइन से रेपिडो एप के जरिए बाइक बुक कर अपने घर लौट रही थीं।
कुछ देर बाद एक नीले रंग की स्कूटी पर चालक पहुंचा, जिसने नीले रंग का रेनकोट पहन रखा था। महिला पहले शास्त्री चौक और फिर आमापारा चौक पहुंचीं। यहां उन्होंने फल खरीदे और उन्हें एक बैग में रख लिया।
बैग भारी होने के कारण उन्होंने उसे रेपिडो चालक के पैरों के पास रख दिया। इसी बैग में उनके दो मोबाइल फोन भी थे। इसके बाद दोनों वंदना ऑटो होते हुए भीमनगर पहुंचे। महिला जैसे ही स्कूटी से उतरकर अपना सामान निकालने लगीं, चालक बिना किराया लिए ही तेज रफ्तार से वहां से निकल गया। महिला ने उसे आवाज लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका।
रास्ते में जाम लगने के कारण आरोपी कुछ देर के लिए वापस दिखाई दिया, लेकिन महिला को देखकर वह दूसरी गली की ओर भाग गया। महिला ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से अपने बेटे को घटना की जानकारी दी।
पीड़िता के अनुसार, बैग में ओप्पो रेनो 16सी मॉडल का मोबाइल, जिसकी कीमत 30 हजार रुपए है, और रेडमी 13सी मोबाइल, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए है, रखा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात रेपिडो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





