
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कल भूपदेवपुर और घरघोड़ा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में कच्ची और अंग्रेजी शराब जब्त की है। जानकारी के अनुसार नव पदस्थ थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में 30 जून को ग्राम पण्डरीपानी में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब की कार्यवाही की गई। पण्डरीपानी पानी फैक्ट्री के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम गुलाम अंसारी पिता मोहम्मद अंसारी (38 वर्ष) निवासी पण्डरीपानी, थाना भूपदेवपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 800 रुपये आंकी गई है।
इसके बाद पण्डरीपानी बाजार चौक में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम दयानिधि सारथी पिता बंधुराम सारथी (40 वर्ष) निवासी पण्डरीपानी थाना भूपदेवपुर बताया। आरोपी के पास से प्लास्टिक की बोतलों में 07 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में अपराध क्रमांक 78/2025 और 79/2025 धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इधर, घरघोड़ा पुलिस ने 01 जुलाई को ग्राम झरियापाली तालाब के पास मेन रोड पर अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश दी। इस दौरान बैग में अंग्रेजी शराब लेकर ग्राहक तलाश रहा एक व्यक्ति पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करन पटेल पिता संतोष पटेल (24 वर्ष) निवासी लिबरा, थाना लैलूंगा, हाल-खर्रामुड़ा बैहामुड़ा, थाना घरघोड़ा बताया। आरोपी के पास से 50 पाव अंग्रेजी गोवा शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6000 रुपये है। घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। वहीं आम जनता से भी अपील की गई है कि अवैध शराब की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





