रायपुर पुलिस की जुआरियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही, अब तक 243 गिरफ्तार

रायपुर: दीपावली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जुआ खेलने/खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित करते हुए दिनांक 01.11.21 से दिनांक 04.11.21 तक कुल 56 प्रकरणों में कुल 243 व्यक्तियों को जुआ खेलते/खिलाते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल नगदी रकम 2,16,815/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





