छत्तीसगढ़

6 साल तक किया रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
7 Jan 2022 8:16 AM GMT
6 साल तक किया रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि मंगल मानिकपुरी से वर्ष 2015 में उसकी पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और बातचीत शुरू हो गई।

इस बीच मंगल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। छह साल तक दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। इस बीच युवती ने शादी करने के लिए कहा। तब मंगल ने मना करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपित फरार हो गया था। गुरुवार को पुलिस ने मंगल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।


Next Story