छत्तीसगढ़

हत्या की धमकी देकर किया रेप, दो बच्चों की मां को बदमाश ने बनाया शिकार

Nil dhankar
19 Jan 2023 2:55 PM IST
हत्या की धमकी देकर किया रेप, दो बच्चों की मां को बदमाश ने बनाया शिकार
x

बिलासपुर। बिलासपुर में शादीशुदा महिला और दो बच्चों की मां से रेप करने के आरोपी को पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। बदमाश युवक का महिला के मोहल्ले में आना-जाना था। इस दौरान पड़ोसी महिला को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने महिला को उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी साल 2014 में तोरवा क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई है। उनके दो बच्चे भी हैं। दुर्ग जिले के सुपेला के कृष्णा नगर निवासी सागर भारती (25) तोरवा में अपने रिश्तेदार के घर आता था। तभी उनकी पहचान महिला और उसके पति से भी हुई। सागर भारती उनके बच्चों को खिलाने के बहाने उनके घर आना-जाना करने लगा। तभी महिला पर उसकी नीयत बिगड़ गई।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने 2020 में उसके पति और बच्चों की हत्या करने की धमकी दी थी और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वह कई बार शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला डर के कारण इस घटना की जानकारी अपने पति को नहीं दी थी। वह युवक की हरकतों से तंग आ गई थी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने अपने पति के माध्यम से पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्ग के सुपेला में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

महिला से पहचान होने के बाद युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह मोबाइल पर कॉल करके महिला को परेशान करने लगा था। उसकी हरकतों को देखकर महिला ने 2020 में उसे मिलने के लिए बुलाया। बिलासपुर आने पर युवक के घर जाकर महिला उसे समझाइश दे रही थी। तभी उसे अकेली पाकर युवक ने उसके दोनों बच्चों व पति को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।


Next Story