छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मासूम के साथ रेप...अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग

Admin2
6 Nov 2020 8:02 AM GMT
छत्तीसगढ़ में मासूम के साथ रेप...अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग
x
शर्मनाक

छत्तीसगढ़ को शर्मसार कर देने वाली मासूम के साथ रेप की एक और घटना सामने आई है। यहां राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी इलाके में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत नाजुक है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंबागढ़ चौकी थानांतर्गत मासूम के साथ रेप की वारदात को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मासूम को बहला फूसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। ​वहीं बच्ची को वापस घर भेज दिया। घर पहुंचने पर बच्ची ने अपने साथ हुए वारदात को बताया। ​जिसके बाद मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की। वहीं बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है।



Next Story