छत्तीसगढ़

रेप पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने की मुलाकात

Nilmani Pal
31 March 2024 12:58 PM GMT
रेप पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने की मुलाकात
x
छग न्यूज़

बैकुंठपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल रेप पीड़िता से मुलाकात अस्पताल पहुंचे। दरअसल 20 अक्टूबर 2023 को ग्राम गनपतपुर के ठिहाईपारा जंगल में 19 युवती के साथ दुश्कर्म हुआ था। इस दौरान हुई झुमा-झटकी में युवती 11 हजार वोल्ट के करंट के तार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इसी हालत में छोड़कर दोनों आरोपी युवक फरार हो गये। कुछ समय बाद जंगल में कुछ लोगों ने युवती को अचेत अवस्था में देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी गई, साथ ही युवती को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के जरिए 22 लाख रुपए राशि स्वीकृत कर पीड़िता का इलाज काराया गया। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मामले की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से 2 किश्त में लगभग 22 लाख रू. राशि उपचार के लिये स्वीकृत कराई। वही पीड़िता युवती का हाल जानने खुद अस्पताल पहुंचे​​​​​​​ युवती से बातचीत कर उसे ढ़ांढस बंधाया। साथ ही उसके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

Next Story