छत्तीसगढ़

सरकारी क्वार्टर में महिला टीचर से रेप, नगर पंचायत का कर्मचारी गिरफ्तार

Nilmani Pal
6 May 2022 11:58 AM GMT
सरकारी क्वार्टर में महिला टीचर से रेप, नगर पंचायत का कर्मचारी गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर 

कांकेर। सरकारी स्कूल की टीचर के घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला टीचर के घर में दुष्कर्म किया उसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन महिला ने किसी तरह उससे जान बचाकर एक कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले के सरकारी स्कूल की टीचर पढ़ाने वाली महिला टीचर ने पुलिस से शिकायत की थी। उसने बताया कि 25 अप्रैल को वह अपने सरकारी क्वार्टर में अकेली थी। उस दौरान नगर पंचायत का कर्मचारी आशीष सरकार उसके घर पहुंचा था। महिला ने बताया कि आशीष जैसे ही घर आया वो कहने लगा कि मैं तुमसे प्रेम करता हूं। मगर जब उसने विरोध किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। पहले जान से मारने की धमकी थी। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। शिक्षिका ने उसे किसी तरह से कमरे में बंद कर दिया और वहां से भाग निकली। फिर पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। खबर लगते ही टीचर का पति और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। तब जाकर आरोपी को कमरे से बाहर निकाला गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story