छत्तीसगढ़

रायपुर में PWD के महिला कर्मचारी से रेप

Nilmani Pal
3 Sep 2022 12:08 PM GMT
रायपुर में PWD के महिला कर्मचारी से रेप
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

रायपुर। पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ एक महिला से रेप किए जाने की घटना सामने आयी है, यह महिला मुंगेली जिला के पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ है। महिला को रायपुर घूमने के बहाने कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने रेप किया है। इसके बाद कर्मचारी ने महिला को धमकी भी दी कि यदि वह पुलिस को जानकारी देगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता के अनुसार पिछले 1 वर्ष में 3 बार आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

फिलहाल पुलिस से शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है, रायपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर मुंगेली से ले आयी है, इस मामले में आज पुलिस पूरा खुलासा करेगी। यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story