छत्तीसगढ़

नाबालिक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 April 2022 5:16 PM GMT
नाबालिक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
x
छग

कोंडागांव। जिले से दुष्कर्म की बड़ी खबर आ रही है। जहां युवक नाबालिक को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया। और नाबालिक से लगातार दुष्कर्म करता रहा। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को नाबालिक लड़की अपने घर से आधार कार्ड बनवाने के बहाने निकली थी। और अपने आशिक के साथ फरार हो गई।

जिसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ केशकाल थाने में मामला दर्ज करवाया था। चूंकि लड़की नाबालिक थी। इसलिए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक की पतासाजी की और उसको ट्रेस करना शुरू किया। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक तमिलनाडु में नाबालिक के साथ रह रहा है। जिसके बाद कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने टीम बनाकर तमिलनाडु आरोपी की पतासाजी में भेजी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story