छत्तीसगढ़

घर में घुसकर नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
30 July 2022 8:55 PM IST
घर में घुसकर नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। युवक ने आधी रात घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पीड़िता को मुक्त कराने के बाद पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपित को रिमांड पर भेज दिया गया है। सिरगिट्टी थाना में रहने वाले परिवार के सदस्य दो जुलाई की रात खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। तीन जुलाई की सुबह पता चला कि 15 वर्षीय किशोरी अपने कमरे में नहीं मिली। आसपास खोजबीन की गई। रिश्तेदारों से संपर्क किया गया।

लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पांच जुलाई को स्वजन ने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस को पीड़िता की मोबाइल लोकेशन महासमुंद के नयापारा गांव में मिली। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम को महासमुंद रवाना की गई। वहां नयापारा के रहने वाला बसंत भोई(21) के घर से किशोरी को बरामद किया गया। पुलिस आरोपित बसंत को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ में किशोरी ने बसंत द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Next Story