छत्तीसगढ़

17 साल की नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 April 2022 5:04 PM GMT
17 साल की नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
x
छग

जशपुर। जशपुर जिले में 17 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी उसे बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया ता। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और उससे रेप कर रहा था। इधर, पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी 9 अप्रैल की रात से लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। काफी पता करने के बाद भी उसकी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की की दोस्ती डुमरटोली बेलरिया निवासी रोशन किंडो(22) से थी। इसी आधार पर पुलिस ने रोशन को हिरासत में लिया था। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। इसके बाद लड़की को उसके कब्जे से छुड़ाया गया था। पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि रोशन उसे बहला फुसलाकर घर से ले गया था। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story