छत्तीसगढ़

बिलासपुर में 7-7 साल के बच्चियों के साथ रेप

Nilmani Pal
11 Jun 2026 5:52 PM IST
बिलासपुर में 7-7 साल के बच्चियों के साथ रेप
x

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में 7 वर्षीय दो मासूम बच्चियों के साथ नाबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस पर गंभीर लापरवाही, साक्ष्य संकलन में उदासीनता, एफआईआर में देरी कर पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने को लेकर परिजनों ने एसपी से शिकायत की है।

पीड़ित दोनों मासूम बच्चियों की मां परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। उन्होंने अपनी मासूम बच्चियों से दुष्कर्म की घटना के बाद थाना सिरगिट्टी पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वे सुबह से देर रात तक थाने एवं अधिकारियों के पास भटकते रहे। बार-बार निवेदन करने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर दर्ज हुई। घटना के संबंध में पुलिस को कई महत्वपूर्ण तथ्य एवं संभावित साक्ष्यों की जानकारी भी दी है।

बच्चियों ने बताया कि आरोपी उन्हें चॉकलेट खिलाने के नाम से ले जाकर गलत काम करता था और उस समय उन्हें रस्सी से बांधकर रखा जाता था, लेकिन जानकारी देने बाद भी पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा नहीं किए। परिजनों ने पीड़ित बच्चियों एवं परिवार को सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Story