छत्तीसगढ़

10 और 12 साल की बच्चियों से रेप, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Sept 2026 11:57 AM IST
10 और 12 साल की बच्चियों से रेप, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
x
50 रुपए देकर चुप कराने की कोशिश.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 10 और 12 साल की 2 मासूम बच्चियों से रेप की वारदात हुई है। जब पूरा गांव विश्वकर्मा पूजा में बिजी था, तब इसका फायदा उठाकर आरोपी दोनों बच्चियों को अपनी साइकिल पर बैठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में ले गया।
खेत में आरोपी ने मासूमों से रेप किया। किसी को नहीं बताने और चुप रहने के लिए 50 रुपए दिए। घटना के बाद बच्चियों ने अपने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद गुंडरदेही थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्चियां चौथी और छठवीं कक्षा में पढ़ती हैं।
जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर की दोपहर गांव में विश्वकर्मा पूजा और विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ललित ठाकुर (36) दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल के कैरियर पर बैठाकर दोनों को गमछे से बांध दिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए आरोपी ने बच्चियों को 50-50 रुपए भी दिए। बाद में बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
गिरफ्तार आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, आरोपी मजदूरी करने के साथ अपना खेत भी संभालता है। घटना के दिन मासूमों को खेत की ओर ले जाते समय गांव के कुछ लोगों ने उसे बच्चियों के साथ देखा था। इसके बाद उन्होंने बच्चियों के परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला सामने आया।
इस मामले में गुंडरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। एसडीओपी श्रुति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी ललित ठाकुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 19 सिंतबर को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story