छत्तीसगढ़

फैक्ट्री में रेप, नाबालिग लड़की ने गैंगरेप के आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Rounak Dey
21 Aug 2021 6:50 PM IST
फैक्ट्री में रेप, नाबालिग लड़की ने गैंगरेप के आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
x
DEMO  PIC 
रायपुर

रायपुर। गैंगरेप के आरोप में बंद आरोपी पर अब एक नाबालिग लड़की ने बलात्कार का केस दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गयी है। आरोपी का नाम सुनील साहू है, जो मंदिर हसौद इलाके का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, नवागांव निवासी 16 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि, चार माह पूर्व उसके पिता के साथ काम करने वाला आरोपी सुनील साहू उसके घर आया था। आरोपी ने उसके पिता की तबीयत काम के दौरान खराब होने की बात कही और उसे अपने साथ चलने को कहा। नाबालिग पीड़िता आरोपी की बातों में आकर उसके साथ स्कूटी में चली गयी। इस दौरान आरापी ने ग्राम छतौना के पास एक सूनसान फैक्ट्री में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

डर की वहज से चार माह तक पीड़िता ने खुद के साथ हुई आपबीती की शिकायत किसी से नहीं की। गैंगरेप के आरोपी में आरोपी के जेल जाने के बाद अब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी और आरोपी के खिलाफ मंदिर हसौद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Next Story