छत्तीसगढ़

8 महीने तक किया रेप, किशोरी की अपहरण मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा

Nil dhankar
22 Jun 2022 5:30 PM IST
8 महीने तक किया रेप, किशोरी की अपहरण मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा
x
छग

बालोद। जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि अपहरण के आराेपी को लेह-लद्दाख से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही नाबालिग लड़की को भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है।

पुलिस का दावा है कि आरोपी ने बालोद के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की का अपहरण किया। इसके बाद उसका मोबाइल स्विचऑफ कर दिया। ताकि किसी को लोकेशन न मिल पाए। लड़की को लेकर वो सीधे लेह-लद्दाख चला गया। वहां लड़की के साथ 8 महीने तक रेप की वारदात को भी अंजाम दिया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एक अक्टूबर 2021 को नाबालिग लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत डौंडीलोहारा थाने में दर्ज करवाई थी। लड़की के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। इसके बाद लापता नाबालिग को तलाश करने की कवायद पुलिस ने शुरू कर दी थी।

Next Story