छत्तीसगढ़

महिला मजदूर के साथ रेप का मामला, कम्पनी मनैजर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इंटक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Nilmani Pal
2 Jun 2022 10:29 AM GMT
महिला मजदूर के साथ रेप का मामला, कम्पनी मनैजर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इंटक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप खरोरा में पिकरिडीह मोजो कम्पनी में महिला मजदूर के साथ रेप का मामला गरमाने लगा है। महिला के साथ मोजो कम्पनी मनैजर द्वारा रेप किये जाने व छपरा निवासी मैनेजर संजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस रायपुर ग्रामीण के महिला व पुरूष कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

उल्लेखनीय है कि पिकरिडीह स्थित मोजो मशरूम और उमाश्री राइस मिल में 3 माह पहले महिला मजदूर से रेप के मामले में अब तक आरोपी के नहीं पकड़े जाने को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में उपस्थित मजदूरों ने अपने हक अधिकार के लिए आवाज बुलंद करते हुए 10 सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इंटक के जिला ग्रामीण अध्यक्ष कमल बांधे ने पीड़ित विधवा को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात तहसीलदार से कही। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले पर शासन-प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तो थाने का घेराव सहित राइस मिल का भी घेराव किया जाएगा। उनहोंने ये चेतावनी भी दी कि मोजो मशरूम और राइस मिल में काम कर रहे दूसरे प्रांत से आए मजदूरों को बाहर किया जाएगा।

Next Story