छत्तीसगढ़

दुष्कर्म मामला, थाने में जमकर कटा बवाल

Nilmani Pal
30 July 2023 3:41 PM IST
दुष्कर्म मामला, थाने में जमकर कटा बवाल
x

राजिम। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म मामले में हंगामा थमता नजर नहीं आ रहा हैं। इस पूरे प्रकरण पर सियासी दल भाजपा भी कूद गई हैं। बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए फिंगेश्वर थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ झूमझाझटकी भी हुई। बीजेपी का आरोप हैं की दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई में लगातार देरी हो रही हैं। बहरहाल क्षेत्र में हालात नियंत्रित हैं।

बता दें कि राजिम में फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया था जब अपहरण हुई नाबालिक लड़की को 20 दिनों तक लगातार अनाचार करने के बाद आरोपी युवक गांव के करीब छोड़ कर भाग गया।

दरअसल, 6 जुलाई को परिजनों ने थाना में नाबालिग की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले की जांज में पुलिस जुटी ही थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी पीड़ित नाबालिग को गांव में छोड़ कर भाग निकले हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। वही भाजपा का आरोप हैं कि पुलिस आरोपी पर कार्रवाई में लगातार देर कर रही हैं।

Next Story