छत्तीसगढ़
6 साल से प्रेमजाल में फंसाकर किया रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार
Nilmani Pal
15 July 2023 12:45 PM IST

x
छग
धमतरी। जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़िता की शिकायत पर बिरेझर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ग्राम अंवरी निवासी आरोपी अजय निर्मलकर ने बिरेझर पुलिस चौकी क्षेत्र की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ वर्ष 2017 से दुष्कर्म कर रहा था।
वहीं जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता पुलिस चौकी बिरेझर पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
Next Story





