छत्तीसगढ़

नाबालिग को यूपी ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 July 2022 2:42 PM GMT
नाबालिग को यूपी ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। नाबालिग को शादी का झांसा देकर यूपी ले जाकर दुष्कर्म करने वाले को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के चंगुल से छुड़ाकर नाबालिग को स्वजन के हवाले कर दिया गया है। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। कोटा क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी मार्च महीने में अपने घर से बिना बताए गायब हो गई थी। स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे।

रिश्तेदारों के घर उसका पता नहीं चलने पर स्वजन ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की। इस पर पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि किशोरी का मुंगेली जिले के जरहागांव अंतर्गत भथरी में रहने वाले संजू साहू से मोबाइल पर बातचीत होती थी। पुलिस ने गांव जाकर संजू के संबंध में जानकारी ली तो वह भी गायब था। इस पर पुलिस संजू हो संदेही मानकर उसकी तलाश कर रही थी।
इसी बीच मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि संजू उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रह रहा है। कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने जवानों को प्रयागराज भेजकर संदेही की तलाश करने कहा। इस पर जवान यूपी के लिए रवाना हो गए। वहां एक ईंट भट्ट में संजू काम करता था। पूछताछ में नाबालिग को अपने साथ होना बताया। पुलिस नाबालिग को उसके चंगुल से छुड़कार कोटा ले आई। यहां उसने बयान में दुष्कर्म की बात कही। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराएं जोड़कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।
Next Story