छत्तीसगढ़

रेप का आरोपी एमआर गिरफ्तार, महिला ने की थी शिकायत

Nil dhankar
13 April 2022 8:36 AM IST
रेप का आरोपी एमआर गिरफ्तार, महिला ने की थी शिकायत
x

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में एमआर ने विवाहित को नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सकरी क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहित की जान पहचान सकरी में रहने वाले सुशील साहू(29) से थी। जान-पहचान होने के कारण दोनों के बीच बातचीत होती थी।

इसका फायदा उठाते हुए सुशील ने छह महीने पहले महिला को मिलने के लिए बुलाया था। इस पर वह युवक से मिलने चली गई। युवक ने अपने घर में महिला को पीने के लिए कोल्डड्रिंक दिया। कोल्डड्रिंक में नशा होने के कारण महिला बेसुध हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपित सुशील ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला लोकलाज के भय से चुप रही। इस बीच युवक महिला को धमकी देकर मिलने के लिए बुलाने लगा। युवक की हरकतों से परेशान होकर महिला ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद घटना की शिकायत सकरी थाने में की। सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया है।

Next Story