छत्तीसगढ़
दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की हिरासत से भागा, विभाग में हड़कंप
jantaserishta.com
30 March 2024 8:48 PM IST

x
छत्तीसगढ़
सक्ती: नाबालिग से दुष्कर्म और पास्को एक्ट का आरोपी पुलिस की हिरासत से भाग निकला। बताया जा रहा है पुलिस गाड़ी में पेट्रोल भराते समय आरोपी मौका देखकर भाग निकला। मामला फगुरम चौकी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुरदा निवासी संजय जांगड़े के खिलाफ धारा 363, 366, 376, (2)n IPC 4, 6 पॉक्सो एक्ट लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ला रही थी। इसी दौरान आरोपी संजय जांगड़े पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के भागने की खबर लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और इलाके की नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरु की गई।
पुलिस की गिरफ्त से भागते हुए आरोपी का घोघरी के सावित्री पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में वायरल वीडियो कैद हो गया था। हालांकि डेढ़ घंटे तलाश करने के बाद उसे पुलिस ने दुबारा गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले के आरोपी का इस तरह पुलिस की हिरासत से फरार होना पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही वहां मौजूद पुलिस जवानों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़दुष्कर्म का आरोपीदुष्कर्म का मामलाआरोपी हुआ गिरफ्तारसक्तीसावित्री पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में वीडियो कैदCG NewsChhattisgarhrape accusedrape caseaccused arrestedvideo captured in CCTV of SaktiSavitri petrol pump
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





