छत्तीसगढ़

दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, किराये के घर में रखकर कर रहा था किशोरी का दैहिक शोषण

Nil dhankar
8 May 2022 5:53 PM IST
दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, किराये के घर में रखकर कर रहा था किशोरी का दैहिक शोषण
x

भिलाई। एक महीने पहले एक नाबालिग को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपित को कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि ग्राम कुगदा निवासी आरोपित गणेश यादव (22) ने एक महीने पहले एक किशोरी का अपहरण कर लिया था। वो उसे भगाकर अमलेश्वर ले गया था और वहां पर एक किराये के घर में रखकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी लगने पर अमलेश्वर पहुंची और आरोपित के कब्जे से किशोरी को बरामद किया।

उसने अपने बयान में दुष्कर्म करने की पुष्टि की। जिसके आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। आरोपित को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story