छत्तीसगढ़

किशोरी की शिकायत पर रेप का आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
3 May 2022 10:14 AM IST
किशोरी की शिकायत पर रेप का आरोपी गिरफ्तार
x

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर सकरी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सकरी क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने दुष्कर्म की शिकायत की है।

उसने बताया कि उसका सकरी क्षेत्र में रहने वाले युवक हरदेव उर्फ भोला बघेल से पहचान थी। इसका फायदा उठाते हुए युवक उसे रविवार की रात अपने साथ ले गया। उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भाग निकला। किशोरी ने घर लौटकर इसकी जानकारी स्वजन को दी। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story