छत्तीसगढ़
रायगढ़ में ‘संवेदना’ अभियान के तहत दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
26 Jun 2026 7:11 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के तहत रायगढ़ पुलिस ने ‘संवेदना’ अभियान के अंतर्गत दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र से पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 में वह एक निजी वित्तीय कंपनी से ऋण लेने गई थी, जहां उसकी मुलाकात कंपनी में फाइनेंसर के रूप में कार्यरत हितेश कुमार केंवट से हुई। इसी दौरान आरोपी का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ। इस बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए।
पीड़िता के अनुसार, अप्रैल 2026 में उसे जानकारी मिली कि आरोपी का विवाह किसी अन्य युवती से तय हो गया है। इस पर वह आरोपी के घर पहुंची और उसके परिजनों से बातचीत की, लेकिन वहां आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी और सूचना तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद टीम ने सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी हितेश कुमार केंवट (26 वर्ष), पिता गौतम प्रसाद केंवट, निवासी ग्राम कांसा, थाना डभरा, जिला सक्ती को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। मेडिकल परीक्षण एवं गिरफ्तारी की औपचारिकताओं के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे तथा महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।
Tagsरायगढ़ दुष्कर्म मामलामहिला थाना रायगढ़संवेदना अभियानहितेश केंवट गिरफ्तारसक्ती जिला डभरारायगढ़ पुलिस कार्रवाईBNS धारा 69SC ST एक्टमहिला अपराधन्यायिक रिमांडRaigarh rape caseWomen Police Station RaigarhSensitivity CampaignHitesh Kewat arrestedSakti District DabhraRaigarh Police ActionBNS Section 69SC ST ActWomen CrimeJudicial Remandछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





