छत्तीसगढ़

रंजना तिवारी को मिली डॉक्टर ऑफ फिलासिफी की उपाधि

Nil dhankar
17 May 2023 12:15 PM IST
रंजना तिवारी को मिली डॉक्टर ऑफ फिलासिफी की उपाधि
x

रायपुर। महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड ने रंजना तिवारी को उनके शोधकार्य ‘ज्यूडिसियल वैलिडिटी ऑफ कैपिटल पनिशमेंट’ विषय पर डॉक्टर ऑफ फिलासिफी की उपाधि प्रदान की है। रंजना ने अपना शोधकार्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. के. सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न किया है।

गौरतलब है कि डॉ. रंजना वर्तमान में न्यायिक परीक्षा हेतु अध्ययनरत हैं इसके साथ ही अध्यापन कार्य में जुटी हैं। डॉ. रंजना कई गैरसरकारी संगठन से जुड़ी हंै और जरूरतमंद को नि:शुल्क कानूनी परामर्श उपलब्ध कराती हैं। डॉ. रंजना देवरिया जिले के महूजा गांव के हृदय नारायण पाण्डेय की पुत्रवधु हैं।

Next Story