
दुर्ग। आज देवउठनी ग्यारस के पावन शुभ दिन ऋषभग्रीन सिटी वेलफेयर सोसाइटी, ऋषभ ओनेक्स, एवं H i टावर पुलगांव नाका दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समस्त कॉलोनी से लगभग 40 से 50 लोगों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस रंगोली प्रतियोगिता की थीम पर्यावरण संरक्षण एवं हमारी संस्कृति दी गई थी, जिसके ऊपर सभी को रंगोली बनाना था सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई एवं अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया, समस्त कॉलोनी वासियों इनकी कला को बहुत सराहा ,रंगोली प्रतियोगिता का प्रथम वर्ष था, इस रंगोली प्रतियोगिता के कार्यक्रम प्रभारी मनोज गुप्ता ,सह कार्यक्रम प्रभारी मुकेश राठी थे, ऋषभ ग्रीन सिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजकुमार गांधी, सचिव साकेत मिश्रा एवं उनकी समस्त टीम के द्वारा समस्त विजय प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
जज के रूप में श्री कृष्णा नायक, मधु उपस्थित थी,समस्त कॉलोनी वासियों ने बढ़ चढ़कर इस आयोजन का आनंद लिया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया निश्चित ही आगामी वर्षों में और भी अधिक संख्या में सभी लोग इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे , प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सौ .पूनम राठी, द्वितीय स्थान कु.अनुष्का भूतड़ा, एवं तृतीय स्थान सौ.ज्योति राजपूत ने प्राप्त किया सभी विजय प्रतिभागियों को समिति के द्वारा सम्मानित किया गया, समस्त आयोजन में ऋषभ ग्रीन सिटी, ऋषभ ओनेक्स एवं HI टावर सोसाइटी के सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





