छत्तीसगढ़

CG NEWS: रेंजर को पीट-पीटकर किया अधमरा, अतिक्रमण कर रहे ग्रामीणों पर आरोप

Nil dhankar
7 July 2024 6:41 AM IST
CG NEWS: रेंजर को पीट-पीटकर किया अधमरा, अतिक्रमण कर रहे ग्रामीणों पर आरोप
x
छग

गरियाबंद Gariaband News । जिले में ग्रामीणों ने की वन कर्मचारियों और रेंजर की पिटाई ​कर दी है। ग्रामीणों ने वन कर्मचारियों को अर्धनग्न करके पिटाई की है और मोबाइल और पैसे भी लूट लिए हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण अतिक्रमण रोकने से नाराज थे। फिलहाल रेंजर और वन कर्मचारियों का मैनपुर में इलाज जारी है। यह उदन्ती सीतानदी टाइगर रिजर्व के शोभा क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। Gariaband

chhattisgarh news इसके पहले बीते मार्च में भी इसी तरह की घटना सामने आयी थी जब कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र में वन कर्मचारियों की पिटाई करने का मामला सामने आया था। वहीं बताया गया कि वन माफियाओं ने घटना को अंजाम दिया‌ इसके साथ ही इसमे कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल रहे। chhattisgarh

बताया जा रहा है कि सराधू घमरे से जप्त की हुई लकड़ी को ट्रैक्टर से भानुप्रतापपुर लाने के दौरान मीचगाँव के पास 30 से अधिक वन माफिया ने गाड़ी रोककर वन कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। वहीं बताया जा रहा है कि वन परिसर रक्षक समीर नेताम समेत तीन कर्मियों को दुर्गूकोंदल से धमतरी रेफर किया गया।

Next Story