छत्तीसगढ़

फरसा लेकर सरकारी कर्मचारी को दौड़ाया, वैक्सीनेशन करने पहुंची थी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Nil dhankar
20 Nov 2021 10:07 AM IST
फरसा लेकर सरकारी कर्मचारी को दौड़ाया, वैक्सीनेशन करने पहुंची थी स्वास्थ्य विभाग की टीम
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए टीम अब घर-घर दस्तक दे रही हैं। वहीं पूछकर टीका लगा रही है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के बाद अब वैक्सीनेशन कर्मचारियों के साथ मारपीट की खबरें भी सामने आ रही है। मारपीट का मामला राजनांदगांव जिले का है। खड़गांव थाना के ग्राम सिवनी में वैक्सीनेशन कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

बताया जा रहा है कि टीका लगाने की बात कहने पर एक शख्स को इतना गुस्सा आया कि फरसा लेकर वैक्सीनेशन कर्मचारी को दौड़ा दिया। इस घटना से दहशत में आए कर्मचारी मौके से जान बचाकर लौट आए। वहीं आने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

Next Story