छत्तीसगढ़
रामविचार नेताम ने जीवन दीप समिति की बैठक में जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की
Shantanu Roy
5 Jan 2026 10:02 PM IST

x
छग
Korea. कोरिया। कलेक्टरेट सभाकक्ष, कोरिया में रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति, जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में विधायक रेणुका सिंह (विधानसभा भरतपुर–सोनहत), कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे, जिला वनमण्डलाधिकारी चन्द्रशेखर शंकर सिंह परदेशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वन्दना राजवाड़े, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल सहित जीवन दीप समिति के सदस्य उपस्थित रहे। मंत्री नेताम ने जिला प्रशासन एवं डीएमएफ के सहयोग से प्रदेश का पहला बुजुर्ग देखभाल केंद्र प्रारंभ किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि अन्य जिलों में भी इस प्रकार के बुजुर्ग देखभाल केंद्र प्रारंभ किए जाने पर विचार किया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि इस बुजुर्ग देखभाल केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क जांच, उपचार, दवाइयां, फिजियोथेरेपी एवं पंचकर्म जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुचारू एवं जनहितकारी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति, मानव संसाधन की स्थिति, ओपीडी, आईपीडी, प्रसव सेवाएं, शल्य क्रियाएं, डायग्नोस्टिक सेवाएं, ब्लड बैंक, डायलिसिस, SNCU एवं एनआरसी सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जीवन दीप समिति के 7 सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में सहमति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त भंडार क्रय नियमों के अंतर्गत तथा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कारपोरेशन से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर जीवन दीप समिति द्वारा दवाइयों की खरीदी किए जाने पर भी सहमति दी गई। इसी प्रकार लैब रिएजेंट्स की खरीदी के लिए भी उक्त प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जीवन दीप समिति के आय–व्यय विवरण, सामान्य कचरा निस्तारण व्यवस्था, नवीन ओपीडी एवं मीटिंग हॉल के सुदृढ़ीकरण, तथा जिला चिकित्सालय में 24×7 लैब एवं फार्मेसी संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई, जिन पर प्रभारी मंत्री द्वारा सहमति प्रदान की गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





