
x
रायपुर: कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को अब जेल भेज दिया गया है। पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद ईडी ने आज उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने रामगोपाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
करीब 140 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी ने रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इससे पहले जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए उन्हें पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
यह मामला खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 से जुड़ा है। उस समय कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई थी। जांच के अनुसार, इसके बदले मिल मालिकों से दो किस्तों में 20-20 रुपये प्रति क्विंटल लिए गए। रामगोपाल अग्रवाल पर आरोप है कि इस कथित घोटाले से मिली रकम पार्टी फंड के लिए जुटाई गई थी। ईडी इस मामले में वर्ष 2024 में ही अदालत में आरोप-पत्र पेश कर चुकी है। हालांकि, एजेंसी के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ नहीं हो पाई थी।
गिरफ्तारी से पहले ईडी ने रायपुर जेल में भी उनसे तीन दिनों तक पूछताछ की थी। इसके बाद आगे की जांच के लिए उन्हें कस्टडी में लिया गया था।
Tagsकस्टम मिलिंग घोटालाकांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवालरामगोपाल अग्रवालCustom Milling ScamCongress leader Ram Gopal AgarwalRam Gopal Agarwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





