छत्तीसगढ़

रमन का मरवाही दौरा बनेगा भाजपा की हार का कारण

Admin2
31 Oct 2020 3:34 AM GMT
रमन का मरवाही दौरा बनेगा भाजपा की हार का कारण
x

फाइल फोटो 

रमन का मरवाही दौरा बनेगा भाजपा की हार का कारण

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा , पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का दौरा मरवाही उपचुनाव में भाजपा की हार का एक बड़ा कारण बनेगा | 2003 में जोगी जब कांग्रेस के मुख्यामंत्री थे , तो भाजपा ने प्रचार किया था की जोगी नकली आदिवासी थे | भाजपा के सरकार में कलेक्टर बिलासपुर में सर्वोच्च न्यायलय तक मुकदमा चला | भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ,शिवरतन शर्मा ये सारे लोग उसमे पक्ष्कार बने | संतराम नेताम उस समय भाजपा में ही थे |

मरवाही 15 साल तक भाजपा के शासनकाल में उपेक्षित रहा | जिला मुख्यालय जाने के लिए लोगों को 150 किलोमीटर की अधिक की दुरी तय करनी पड़ती थी | कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही को जिला बनाया है | मरवाही के विकास के लिए अनेक योजनाओं की स्वीकृति दी है और अब मरवाही विकास के साथ चलेगा , कांग्रेस के साथ चलेगा |

Next Story