छत्तीसगढ़

रमन सिंह आज कर्नाटक के लिए होंगे रवाना, करेंगे चुनाव प्रचार

Nilmani Pal
24 April 2023 8:25 AM GMT
रमन सिंह आज कर्नाटक के लिए होंगे रवाना, करेंगे चुनाव प्रचार
x

रायपुर। 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरु जाएंगे। डॉ रमन सिंह 25 और 26 अप्रैल को बोम्मनहल्ली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे और यहां एक पत्रकार वार्ता भी करेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव और अजय चंद्राकर चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक रवाना हो गए हैं। अरुण साव कर्नाटक के अरसीकेरा विधानसभा में प्रचार करेंगे तो वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर नागामंगला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। पूर्व मुखयमंती डॉ रमन सिंह आज शाम को कर्नाटक के लिए रवाना होंगे।

Next Story