छत्तीसगढ़

पहले झोलाछाप डॉक्टर थे रमन सिंह, मंत्री कवासी लखमा ने कसा तंज

Nil dhankar
23 Sept 2021 12:48 PM IST
पहले झोलाछाप डॉक्टर थे रमन सिंह, मंत्री कवासी लखमा ने कसा तंज
x
 फाइल फोटो 

रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 15 साल के कार्यकाल में डॉ. रमन ने केवल हैलीकॉप्टर से यात्रा ही की है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में आज बस्तर में शांति है, नेता कार से यात्रा कर रहे हैं। डॉ. रमन सिंह पर वार करते हुए कवासी लखमा ने कहा कि डॉ. रमन सिंह पहले झोलाछाप डॉक्टर थे, फिर मुख्यमंत्री बने। भूपेश बघेल आदिवासियों, किसान, मजदूरों के लिए काम करने वाले मुख्यमंत्री है। आने वाले चुनाव में 1 भी सीट भाजपा को नहीं मिलेगी।


Next Story