छत्तीसगढ़

रमन सिंह ने जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

Nilmani Pal
29 March 2025 7:41 AM IST
रमन सिंह ने जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह शुक्रवार को ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर रमन सिंह का मंदिर प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें उचित प्रोटोकॉल के साथ मंदिर में प्रवेश कराया गया। इसके बाद, सिंह ने मंदिर में मुख्य देवताओं की पूजा-अर्चना की और मां विमला के मंदिर में भक्ति भाव से कुछ समय बिताया। दर्शन के बाद मंदिर प्रशासन ने उन्हें पारंपरिक 'खंडुआ पाटा' (पवित्र रेशमी कपड़ा) भेंट कर सम्मानित किया।

भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आभार व्यक्त किया और कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन पाकर वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच संबंधों के और अधिक विकास और मजबूती के लिए भी प्रार्थना की। इससे पहले, असम के 32वें राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुरुवार को पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर का दौरा कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया था। उन्होंने गहरी श्रद्धा और आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि यह अनुभव उनके जीवन को समृद्ध करने वाला था। ऐसे पूजनीय और पवित्र स्थल पर आकर गौरवान्वित महसूस किया। राज्यपाल आचार्य ने अपनी यात्रा के दौरान देश की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को महत्व देते हुए कहा था कि ये परंपराएं लोगों में भक्ति और सांस्कृतिक गर्व को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि देश की समृद्ध धरोहर एक बेहतरीन उदाहरण है, जो दुनिया भर में एकता और आध्यात्मिकता का प्रतीक बनी हुई है।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की, जिन्होंने विभिन्न त्योहारों के राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों के विकास को भी बढ़ावा दिया। उन्होंने यह भी कहा था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते हुए लगातार प्रगति की दिशा में अग्रसर हो रहा है। पुरी जगन्नाथ मंदिर के वास्तुशिल्प और उसकी भव्यता की भी राज्यपाल ने तारीफ की और आशा जताई कि देश के विकास और समृद्धि की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

Next Story