छत्तीसगढ़

बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर बोले रमन सिंह - क्या छत्तीसगढ़ में "अघोषित आपातकाल" है?

Nil dhankar
8 Feb 2022 12:36 PM IST
बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर बोले रमन सिंह - क्या छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल है?
x

रायपुर। बस्तर में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के मामले में भाजपा ने सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने ट्वीट करके कहा, क्या छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल है? आवाजें दबाने, विरोध कुचलने के लिए भूपेश सरकार को पुलिसिया दमन कर रही है, उसे पूरा प्रदेश देख रहा है।

रायपुर से सरगुजा, बस्तर तक तानाशाही चल रही है, लेकिन कांग्रेस सुन ले! न हम डरे हैं, न डरेंगे। यह आवाज और बुलंद होगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ भाजपा ने आधिकारिक ट्वीटर से ट्वीट किया- शांतिपूर्वक जगदलपुर बंद कराने निकले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से पुलिस ने बदसलूकी की और जबरन पकड़कर थाने ले आई। सत्ता के नशे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना होश खो बैठे हैं। पूरे प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। समय आने दो, सबका हिसाब होगा।


Next Story