छत्तीसगढ़

रमन सिंह ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की

Nilmani Pal
4 April 2025 3:56 PM IST
रमन सिंह ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की
x

डोंगरगढ़. चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहपरिवार डोंगरगढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया. इस दौरान उनके साथ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. माता के दर्शन के बाद डॉ. रमन सिंह ने डोंगरगढ़ में पर्यटन और जैव विविधता के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ माता के दर्शन करने आए. डॉ. रमन सिंह ने डोंगरगढ़ के पर्यटन विकास को लेकर कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध है. यहां सघन वन और जैव विविधता का अद्भुत मेल है.

उन्होंने आगे कहा कि “डोंगरगढ़ में परिक्रमा पथ पूर्ण होने के बाद विकास को और गति मिलेगी. साथ ही, केंद्रीय मंत्रालय के सहयोग से भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाएंगे. यह स्थल जितना विकसित होगा, उतना ही छत्तीसगढ़ और देशभर के श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी.

Next Story