छत्तीसगढ़

रमन सिंह ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

Nil dhankar
22 April 2024 6:27 PM IST
रमन सिंह ने की जेपी नड्डा से मुलाकात
x

रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने छग में जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस और INDI अलायंस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, INDI अलायंय को घमंडिया और भ्रष्टाचारी बताया। कहा कि, ये अलायंस या तो जेल में हैं या फिर बेल पर है। नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस सदा-सदा राम और सनातन विरोधी रही है।

नड्‌डा ने कहा कि, इसी कांग्रेस की सरकार थी। यूपीए सरकार में मनमोहन सिंह पीएम थे। उन्होंने कोर्ट में एफिडेविट दिया था कि राम काल्पनिक है। राम का कोई ऐतिहासिक वजूद नहीं है। नड्‌डा ने सोमवार को मुंगेली के लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने राम मंदिर के उद्घाटन के निमंत्रण को ठुकरा दिया। इनका साथी स्टालिन सनातन धर्म को डेंगू कहता है, एड्स कहता है और कांग्रेस पार्टी बिल्कुल चुप रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस को देश विरोधी ताकतों को समर्थन देने में मजा आता है।

Next Story