छत्तीसगढ़

मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय के डायग्नोसिस सेंटर का रमन सिंह ने किया उद्घाटन

Shantanu Roy
28 Jun 2025 7:01 PM IST
मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय के डायग्नोसिस सेंटर का रमन सिंह ने किया उद्घाटन
x
छग
Dongargarh. डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ स्थित श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित "मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय" के डायग्नोसिस सेंटर का शुभारंभ आज भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


समारोह के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह सेवा केंद्र श्री बम्लेश्वरी ट्रस्ट की श्रद्धालुओं और आमजन की स्वास्थ्य सेवा हेतु एक सार्थक और सराहनीय पहल है। डायग्नोसिस सेंटर के माध्यम से श्रद्धालुओं को तीर्थ क्षेत्र में ही स्वास्थ्य जांच और बुनियादी चिकित्सकीय सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। ट्रस्ट समिति को इस मानवसेवी कार्य के लिए मंच से शुभकामनाएं दी गईं।
Tagsडोंगरगढ़बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्टधर्मार्थ चिकित्सालयडायग्नोसिस सेंटर उद्घाटनरमन सिंहअरुण सावसंतोष पांडेयDongargarhBamleshwari Temple Trustcharitable hospitaldiagnostic center inaugurationRaman SinghArun SaoSantosh Pandeyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीछत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindiChhattisgarh hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story