छत्तीसगढ़

किसानों के बारे में रमन सिंह मुझसे ज्यादा नहीं जानते : सीएम भूपेश बघेल

Admin2
7 Nov 2020 9:18 AM GMT
किसानों के बारे में रमन सिंह मुझसे ज्यादा नहीं जानते : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धान खरीदी को लेकर बयान दिया है। वहीं किसानों के मुद्दे पर चर्चा करते हुए रमन सिंह पर हमला बोला है। सीएम भूपेश ने कहा कि किसानों के बारे में रमन सिंह मुझसे ज्यादा नहीं जानते है। वहीं 1 दिसंबर से धान खरीदी के निर्णय पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश में जल्द से जल्द धान खरीदी हो। लेकिन बारदानों की कमी के चलते धान खरीदी नहीं हो पार रही है। इसे देखते हुए हमने 1 दिसंबर से धान खरीदी का निर्णय लिया है। वहीं केंद्र पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि हमें केंद्र से बारदाना नहीं मिल रहा है। अपने व्यवस्था से कमी को पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं।



Next Story