छत्तीसगढ़

चारामा में रमन सिंह ने किया रोड शो, बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को वोट देने की अपील की

Nil dhankar
3 Dec 2022 4:30 PM IST
चारामा में रमन सिंह ने किया रोड शो, बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को वोट देने की अपील की
x

कांकेर। आज चारामा में बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने रोड शो किया और भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव ने आज क्षेत्र के विभिन्न गांवो की बस्तियों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में प्रचार किया. अरुण साव ने ग्राम भानखेड़ा, हाटकोंदल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली बिल हाफ करने का वादा करके सरकार बनाने वाली प्रदेश की झूठी कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल बढ़ाकर जनता को बिजली का करंट दे दिया है.

अरुण साव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वाली सरकार ने गंगाजल का मान नहीं रखा. आज छत्तीसगढ़ की जनता इस झूठी सरकार से छुटकारा चाहती है इसलिए भानुप्रतापपुर की जनता कांग्रेस सरकार के बहकावे में नहीं आने वाली और भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में मतदान कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएगी.


Next Story